आज का पंचांग: सर्वार्थ सिद्धि योग और काल भैरव पूजा से मिलेगा लाभ, जानिए आज का शुभ समय और राहुकाल

Today's Panchang: You will get benefit from Sarvarth Siddhi Yoga and Kaal Bhairav ​​Puja, know today's auspicious time and Rahu Kaal

हैदराबाद: आज 19 जून, 2025 गुरुवार, के दिन आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के एक स्वरूप काल भैरव का अधिकार है, जिन्हें समय का देवता भी कहा जाता है. यह तिथि किसी भी तरह के शुभ कार्यों, नई बातचीत और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अच्छी नहीं है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है.

19 जून का पंचांग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विक्रम संवत 2081

  1. मास -आषाढ़
  2. पक्ष -कृष्ण पक्ष अष्टमी
  3. दिन -गुरुवार
  4. तिथि -कृष्ण पक्ष अष्टमी
  5. योग -सौभाग्य
  6. नक्षत्र -उत्तराभाद्रपदा
  7. करण -कौलव
  8. चंद्र राशि- मीन
  9. सूर्य राशि- मिथुन
  10. सूर्योदय – सुबह 05:54 बजे
  11. सूर्यास्त – शाम 07:27 बजे
  12. चंद्रोदय- देर रात 12.55 बजे (20 जून)
  13. चंद्रास्त- दोपहर 12.52 बजे
  14. राहुकाल- 14:22 से 16:03
  15. यमगंड -05:54 से 07:35

विवाह या अन्य गतिविधियों के लिए अनुकूल है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र मीन राशि 3:20 डिग्री से लेकर 16:40 तक फैला हुआ है. इसके देवता अहिर्बुध्न्य हैं, जो एक नाग देवता हैं. इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि हैं. कुएं खोदने, नींव या शहर बनाने, प्रायश्चित अनुष्ठान करने, पेड़ लगाने, राज्याभिषेक, भूमि खरीदने, मेधावी कर्म, बीज बोने, देवताओं की स्थापना, मंदिर के निर्माण, विवाह या किसी अन्य गतिविधि के लिए ये अनुकूल नक्षत्र है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 14:22 से 16:03 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close