Aaj ka Rashifal : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, करियर में मिलेगा डबल लाभ, जानें अपना राशिफल

Rashifal 18 December 2023 : कन्या राशि वालों का रहेगा दाम्पत्य जीवन खुशहाल। धनु वालों को करियर में एक नई दिशा मिलेगी, मीन राशि वालों को आज माता-पिता के सहयोग से काम पूरा होगा ।जानिए सभी 12 राशियों का हाल।

मेष (Mesh)

आज सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आज आप किसी ऑनलाइन मनोरंजक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिससे आपके मन में ताजगी का अनुभव होगा। इस राशि के व्यापारी सभी को अपनी राय से सहमत कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के आसार बनेंगे। परिवार के किसी खास मामले पर आप अपना फैसला दृढ़ रखेंगे। बच्चों को किसी नये कोर्स में दाखिला दिलवा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ (Vrishabh)

आज का दिन खुशियों की वर्षा करने वाला है। जीवन को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ रचनात्मक करेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाने में मदद करेगी। इस राशि के सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। ऑफिस में सीनियर्स से अपनी बात कहने में सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

मिथुन (Mithun)

आज बैंक से जुड़े लेन-देन में आपको काफ़ी सावधानी बरतनि होगी। लोन संबंधी कोई काम आज अटक सकता है। आज कुछ ऐसा दिन है,। आज जैसा आप चाहते हैं वैसा नहीं होंगा। माता की सेहत परेशान कर सकती है। धैर्य बनाये रखये। इस राशि के विवाहित किसी अच्छी जगह घूमने जायेंगे। जो लोग टूरिस्ट गाइड हैं, उन्हें किसी क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा।जल्द ही आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क (kark)

आज का दिन जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत लेकर आया है। जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देगा। परिवार के सभी लोग खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। बच्चों के साथ आप शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। पड़ोसे के साथ आज काफी लम्बी बात होगी। दिन ख़ुशी से भरा रहेगा।

सिंह (Sinh)

आज आप समझदारी के साथ काम करेंगे। आपको कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। आज कहीं से अचानक धन लाभ भी हो सकता है। इस राशि के लॉ स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लायेगी। आज दोस्तों के साथ टूर पर जाने का प्लान करेंगे।। आपको दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनसे किसी काम में ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या (Kanya)

आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा ।आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा ।सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे ।पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आप उनके साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे ।इस राशि के मीडिया से जुड़े स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम हासिल होंगे ।लवमेट के साथ बेहतरीन पलों को गुजारने का मौका मिलेगा ।आपके अंदर उत्साह बना रहेगा ।आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी ।अपने पास हरे रंग का एक रुमाल रखें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे ।

तुला (Tula)

आज आपको नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।साथ ही उनसे किसी विशेष काम में आपको मदद मिलने की संभावना है ।आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी ।इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे ।अधिकारी वर्ग से आपका मेलजोल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बीतेगा ।मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, आपको लोगों से मदद मिलती रहेगी ।

वृश्चिक (Vrishchik)

आज कोई मित्र अचानक आपसे घर पर मिलने आएगा ।आपका कोई जरुरी काम पूरा होने की उम्मीद है ।आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा ।माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे ।आपका वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा ।इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है ।आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने का मन बना सकते हैं ।आपको बड़ा डिस्काउंट मिल सकता है ।मंदिर में एक मिट्टी का घड़ा दान करें, आपके सभी काम सफल होंगे |

धनु (Dhenu)

आज आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी ।कार्यस्थल पर आपकी मान- मर्यादा बढ़ेगी ।इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे ।सीनियर्स की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा ।आपके प्रेम-संबंध भी मजबूत होंगे ।व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा ।परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी ।आज आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे ।ये बदलाव आपके लिये फायदेमंद रहेंगे ।आपका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा ।अपने नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल डालकर नहाएं, आपके सभी काम बनेंगे ।

मकर (Makar)

आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है ।आज लोगों के बीच आपकी तारीफ हो सकती है ।शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे ।आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए आपको मेहनत जारी रखनी चाहिए ।मेहनत के बल पर आप सफल जरूर होंगे ।बिजनेस में लगाये पैसे से आपको फायदा हो सकता है ।इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है । बुआ या बहन को हरे रंग का कोई शोपीस गिफ्ट करें, आपकी सभी मुश्किलें दूर होगी ।

कुम्भ (Kumbh)

आज आपको किसी काम में दोस्तों की मदद मिलेगी ।कई दिनों से आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है ।इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा ।आपको किसी कॉम्पिटेटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है ।परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा ।दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा ।आपकी सेहत पहले की अपेक्षा फिट रहेगी ।आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे ।आज आपको बिजनेस में मुनाफा हो सकता है ।दुर्गा जी को लाल चुनरी चढ़ाएं, रिश्ते मजबूत होंगे |

मीन (Meen)

आज माता-पिता के सहयोग से आपका काम पूरा होगा ।घर पर अचानक कोई मित्र आ सकता है ।इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा ।घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी की संभावना है ।आज आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए ।आपको सोच-समझकर ही अपनी बात को किसी के सामने रखना चाहिए ।किसी से वाद-विवाद हो सकता है । बच्चों के साथ पार्क में घूमने से आपको अच्छा लगेगा। इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे ।शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी ।

Related Articles

close