कल झारखंडवासियों को मिलेगी खुशखबरी, एक और वंदे भारत ट्रेन मिलेगी प्रदेश को, जानिये टाइमिंग और रूट चार्ट

रांची। झारखंड के रेल यात्रियों से जुड़ी अच्छी खबर है। कल झारखंडवासियों को रांची-हावड़ा रूट पर वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। यह गाड़ी वंदे भारत की उन 9 गाड़ियों में से एक होगी, जिनका उद्घाटन आगामी 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें रांची से हावड़ा के बीच चलनेवाली ‘वंदे भारत ट्रेन’ भी शामिल होगी. चेन्नई कोच फैक्टरी से दक्षिण-पूर्व रेलवे को इस ट्रेन के लिए आठ रैक भी आवंटित कर दिये गये हैं।

रेल मुख्यालय ने इस ट्रेन के लिए रूट भी तय कर दिया गया है। रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन रांची से रवाना होगी और मुरी, झालदा, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम व खड़गपुर होते हुए हावड़ा जायेगी। पहले दिन ट्रेन का ट्रायल दोपहर 12:45 बजे निर्धारित किया गया है. फिलहाल, नियमित रूप से परिचालन के लिए ट्रेन की समय सारिणी का निर्धारण अभी नहीं हुआ है।
ट्रेन के परिचालन के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे की तरफ से समय सारणी को लेकर दो प्रस्ताव बोर्ड को भेजे गए हैं। इनमें से पहले प्रस्ताव के अनुसार यह ट्रेन हावड़ा से सुबह 8 बजे चलकर दोपहर 12: 55 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में दोपहर बाद 3.20 बजे रांची से चलकर रात 8: 10 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
इसके अलावा दूसरे प्रस्ताव में इस ट्रेन के सुबह 5:20 बजे रांची से खुलने का वक्त प्रस्तावित है, जो मंजूर होता है तो यह सुबह 11:55 बजे हावड़ा जंक्शन पर पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में दोपहर 3:30 बजे हावड़ा से चलकर रात 10:10 बजे भी यह ट्रेन रांची पहुंच सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि रांची से हावड़ा के लिए रवाना होने वाली नई वंदे भारत श्रेणी की ट्रेन मुरी, झालदा, पुरूलिया, चंडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम और खड़गपुर होते हुए जाएगी। पहले दिन ट्रेन का ट्रायल दोपहर 12ः45 बजे निर्धारित किया गया है। हालांकि यह समय अभी नियमित नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close