दुखद:कावड़ियों से भरी पिकअप वैन में करंट दौड़ने से 10 की मौत,19 घायल….

पश्चिम बंगाल के कुच बिहार में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा सामने आई है। कावड़ियों से भरी पिकअप वैन में करंट आने से 10 कांवड़ियों की मौत हो गई वहीं 20 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 19 लोगों को जलपाईगुड़ी के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जलपेश शिव मंदिर जा रहे थे भक्त

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में सवार 30 लोग जलपेश स्थित शिव मंदिर जा रहे थे। वाहन के पीछे डीजे और जनरेटर रखा हुआ था। तभी जनरेटर के तार में शॉर्ट सर्किट होने से बाहर में करंट दौड़ गया इससे पिकअप में सवार यात्री चपेट में आ गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांवरियों के परिवारजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने बताया कि हादसा डीजे सिस्टम के जनरेटर वायरिंग में शार्ट सर्किट के कारण हुआ। पूरे वाहन में करंट फैल गया जिससे यह हादसा हो गया हादसे के सही कारणों का पता लगाने के चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सभी यात्री सीतलकुची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close