दर्दनाक सड़क हादसा: हजारीबाग में यात्रियों से भरी बस पलटी, अब तक 7 लोगों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा:  झारखंड के हजारीबाग से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को पटना जा रही एक बस हजारीबाग जिले में पलट गई. इस बस में लगभग 50 यात्री सवार थे इसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं कई अन्य अभी घायल हैं.

कोलकाता से पटना जा रही थी बस
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ये बस कोलकाता से पटना जा रही थी. ये हादसा बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र में हुआ है. शुरूआती जानकारी के अुनसार हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, इसलिए माना जा रहा है कि ये आंकड़ा आगे भी बढ़ सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

10 हालत बेहद गंभीर
इस हादसे में बताया जा रहा है कि कई लोग अभी बस के नीचे भी दबे हो सकते हैं. इस हादसे में करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल है. पुलिस प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है. घायलों में से 10 की हालात बेहद गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है.Delivery Room में चल रहा था ऑपरेशन, अचानक हुआ कुछ ऐसा के रूम बाहर भागे डॉक्टर,मामला देख लोग हो गए हैरान ..

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close