चतरा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाजार से लौट रहे दो युवकों की बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, दोनों की चली गयी जान

Tragic road accident in Chatra: Two youths returning from the market met with a bike accident; both lost their lives.

चतरा: एक भीषण सड़क हादसे की खबर है। चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जबड़ा के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान दुदुवां गांव निवासी गणेश कुमार और बसंत कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक किसी आवश्यक कार्य से बाजार गए हुए थे। काम समाप्त करने के बाद वे पल्सर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जाता है कि जबड़ा के समीप सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के पास से गुजरने के दौरान उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद दोनों युवक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दुखद घटना से दुदुवां गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close