Train Attack ब्रेकिंग : Mahakumbh जा रही ट्रेन पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़

Train Attack Breaking: Attack, stone pelting and vandalism on the train going to Mahakumbh.

Train Attack : प्रयागराज जा रही  महाकुंभ स्पेशल ट्रेन पर पथराव की खबर आ रही है । बताया जा रहा है कि ट्रेन पर कुछ यात्रियों ने हमला कर दिया.हमलावरों ने ट्रेन पर पथराव करने के साथ-साथ तोड़ फोड़ भी की. यह ट्रेन महाकुंभ के लिए जा रही थी. बता दें कल मौनी अमावस्या की वजह से अलग-अलग जगहों से श्रद्धालु लाखों की तादाद में प्रयागराज पहुंच रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेन झांसी से प्रयागराज जा रही थी. लेकिन ट्रेन के दरवाजे बंद होने की वजह से भीड़ आक्रोशित हो गई और उन्होंने ट्रेन पर पथराव कर दिया. ये हमला हरपालपुर स्टेशन पर किया गया.  भीड़ ने ट्रेन पर पथराव कर कई कोच के शीशे भी तोड़ दिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से चलकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन नंबर 11801 पर पथराव हुआ है. बताया जा रहा है कि हरपालपुर रेलवे स्टेशन में बड़ी संख्या में यात्री प्रयागराज जाने के लिए इकट्ठा थे. मगर ट्रेन के अंदर पहले से मौजूद यात्रियों द्वारा ट्रेन का गेट नहीं खोला जा रहा था. बस इसी बात पर स्टेशन पर मौजूद भीड़ भड़क उठी और पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पथराव और तोड़फोड़ से यात्रियों में चीख पुकार मचने लगी. यात्रियों ने बताया कि अचानक स्टेशन में मौजूद भीड़ ने पथराव और हमला कर दिया. ट्रेन के अंदर महिलाएं बच्चे सभी मौजूद थे जो महाकुंभ स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close