Train Cancelled : यात्रिगण कृप्या ध्यान देवें ! झारखंड से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेगी रद्द…ब्रह्मपुत्र मेल, इंटर सिटी सहित देखिये ट्रेनों की लिस्ट…

रांची। ट्रेन यात्रियों को लेकर एक परेशानी की खबर है। साहिबगंज रेल लाइन में नन इंटरलाकिंग की वजह से कई ट्रेनें रद्द रहेगी। त्योहारी सीजन में ट्रेनों के रद्द होने यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट भी किया गया है।

कल से लेकर 27 तक ट्रेनें प्रभावित रहेगी। छह दिनों तक नन- इंटरलॉकिंग कार्य (Non Interlocking Work) होने से साहिबगंज रेलखंड (Sahibganj Railway Line) से होकर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। तीन ट्रेनों के रूट को बदला गया है। पूर्वी रेलवे (Eastern Railway) ने इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये ट्रेनें रहेगी रद्द

अधिकतर पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि लंबी दूरी की ट्रेनें जिसमें ब्रह्मपुत्र मेल 23 से 26 सितंबर तक, हावड़ा- गया एक्सप्रेस व हावड़ा- जयनगर 23 से 27 सितंबर तक बदले रूट से चलेगी. वहीं, साहिबगंज- दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पीरपैंती स्टेशन तक चलेगी. इसके अलावा साहिबगंज- मालदा टाउन पैसेंजर को सकरीगली स्टेशन तक ही चलायी जाएगी. पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने के कारण साहिबगंज, पीरपैंती कहलगांव भागलपुर, जमालपुर, किऊल, तीन पहाड़, बरहरवा, पाकुड़, रामपुरहाट आदि जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती है. इस कारण यात्रा करने से पहले ट्रेनों की स्थिति को जान लें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close