JSSC Vacancy : ITI में 902 पदों पर होगी ट्रेनर की भर्तियां, इस तरह से करें आवेदन, जानिये कब से कर सकेंगे आवेदन

रांची। झारखंड में इन दिनों नौकरियों की बाढ़ आयी हुई है। जेएसएससी और जेपीएससी के जरिये सैंकड़ों विज्ञापन जारी हो रहे हैं। अब इसी कड़ी में जेएसएससी ने औद्योगिक प्रशिक्षण पदाधिकारी की नियुक्ति का विज्ञापन निकाला है। ये बहाली कुल 902 पदों पर 37 विभिन्न ट्रेड्स में की जाएगी। 23 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी और 22 जुलाई तक चलेगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए 100 रुपये परीक्षा फीस निर्धारित किया गया है। वहीं राज्य के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को 50 रुपये देने होंगे।

जारी विज्ञापने के मुताबिक अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। लिखित परीक्षा में तीन पेपर होंगे। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर वाले होंगे। परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा। प्रत्येक पेपर की परीक्षा अवधि 2 घंटे की होगी। तीनों ही पेपर के प्रत्येक प्रश्न तीन अंक के होंगे। सही उत्तर के लिए तीन अंक मिलेंगे। जबकि गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिए जाएंगे। निगेटिव मार्किंग की वजह से अभ्यर्थियों को सतर्क रहना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किन ट्रेड में कितनी है रिक्तियां
जेएसएसकी की तरफ से 37 विभिन्न ट्रेड्स में भर्ती की जाएगी। ड्राइंग में 95, गणित में 90, विद्युत में 153, थिएटर में 144, मैकेनिक जनरल इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक में 42, वेल्डर में 74, मैकेनिक डीजल में 02, सर्वेयर में 18, मैकेनिक ट्रैक्टर में 02, प्लंबर में 20, रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशनर टेक्नीशियन में चार, मशीनिस्ट में 20, वायरमैन में 10, मशीनिस्ट ग्राइंडर में दो, टर्नर में 26, मैकेनिक मोटर व्हीकल में 18, ड्राफ्ट्समैन सिविल में छह, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में आठ, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल में आठ, सिविंग टेक्नोलॉजी में 12, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी में छह, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में 24, फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट में छह, सेट मेटल वर्कर में दो, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में छह, कारपेंटर में छह, मॉल्डर एंड फाउंड्रीमैन में आठ, एग्रो प्रोसेसिंग में दो, सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल में आठ, बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर में आठ, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स अप्लायंसेज में छह, स्मार्टफोन कम एप टेस्टर में दो, विविंग टेक्नीशियन फोर सिल्क एंड वूलन फैब्रिक में दो, फ्रूट्स एंड वेजिटेबल प्रोसेसिंग में दो, फिजियोथैरेपी टेक्नीशियन में चार, मैकेनिक टू व्हीलर थ्री व्हीलर में छह और लिफ्ट एंड एक्सीलेटर मैकेनिक के दो पद हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close