मानसिक स्वास्थ्य पर सीएचसी गम्हरिया में हुआ प्रशिक्षण..प्रखंडभर के कर्मी हुए उपस्थित..

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मी सम्मिलित हुए। वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य कर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे जागरूक किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण और इससे बचने के उपाय के उपाय को विस्तार से बताया गया। रेफरल इंस्टीट्यूट के बारे भी स्वास्थ्यकर्मियों को बताया गया। कर्मियों ने कहा की ये प्रशिक्षण आने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रम में काफी लाभदायक प्रतीत होगा। कार्यक्रम में वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के द्विजेंद्र महतो ,और मो फिरोज अहमद के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close