ट्रेन का तीसरा फाइनल ट्रायल: उद्घाटन से पहले ही पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव? गेट का शीशा टूटा

रांची: पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन से पहले ही खिड़की का शीशा टूट गया है। पटना से रांची के बीच रविवार को तीसरे ट्रायल के दौरान झारखंड के बरकाकाना स्टेशन के पास यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि एक पत्थर आकर ट्रेन को लगा, जिसके बाद पहली बोगी के गेट पर लगा शीशा चटक गया।

हालांकि, ट्रेन पर जानबूझकर किसी ने पथराव किया है या रास्ते में कोई पत्थर उड़कर शीशे पर लगा है, इस बारे में जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पटना और रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ 27 जून को होना है। पीएम नरेंद्र मोदी इस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। दो दिन पहले ही ट्रेन का शीशा टूटने से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पटना से चलकर जब वंदे भारत ट्रेन रांची पहुंची तब प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन लगी हुई थी। इस दौरान ट्रेन और रेलवे के अधिकारी ट्रेन का अधिकारी मुआयना कर रहे थे। इस मुआयना के दौरान अधिकारियों को पहली बोगी के प्रवेश द्वार का शीशा नीचे रबर के पास टूटा दिखा। अधिकारी इसकी पड़ताल कर रहे थे कि यह घटना कैसे घटी है। विशेष ट्रेन का शीशा टूटा रहने के बारे पूछे जाने पर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी रेलवे के अधिकारी नहीं दे रहे हैं। हालांकि वे जांच करने की बात कह रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close