Transfer- posting : झारखंड सचिवालय सेवा के अधिकारियों का तबादला, उपसचिव का रद्द

रांची : झारखंड सचिवालय सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है. अवर सचिव गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग संप्रति राज्यपाल सचिवालय में प्रतिनियुक्त सुबोध कुमार को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अगले आदेश तक पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग रांची में अवर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है.

अवर सचिव स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग में पदस्थापित विश्वनाथ झा को स्थानांतरित करते हुए प्रतिनियुक्ति के आधार पर अगले आदेश तक के लिए अवर सचिव राज्यपाल सचिवालय झारखंड रांची में पदस्थापित किया गया हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपसचिव का तबादला रद्द

कार्मिक विभाग के द्वारा 15 मार्च को निकाले गए अधिसूचना जिसमें प्रणिता खलखो उपसचिव खान एवं भूतत्व विभाग रांची को स्थानांतरित करते उप सचिव अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा कल्याण विभाग के कल्याण आयुक्त का कार्यालय में पद स्थापित किया गया था. उस स्थानांतरण आदेश को रद्द करते हुए प्रणिता को वापस खान विभाग में उपसचिव के पद पर बने रहने को कहा गया है. इस समय में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग में अधिसूचना जारी कर दी है…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close