Trending Video: चलती ट्रेन में हीरो बनने चला था, मोबाइल ने बना दिया जीरो! सेल्फी स्टंट का वीडियो वायरल

Trending Video: सोशल मीडिया पर ‘हीरोपंती’ दिखाने का शौक कई बार भारी पड़ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर सेल्फी लेने की कोशिश करता है — लेकिन अगले ही पल उसकी ‘स्टाइल’ और ‘स्वैग’ दोनों पटरी से उतर जाते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक एक हाथ से ट्रेन का हैंडल पकड़ कर, दूसरे हाथ से वीडियो मोड में स्टाइल मार रहा है। चेहरे पर पूरा आत्मविश्वास, अंदाज कुछ ऐसा जैसे अगला इंस्टाग्राम रील स्टार बनने जा रहा हो। लेकिन तभी ट्रेन झटका खाती है और उसका मोबाइल हाथ से छूटकर सीधा नीचे जा गिरता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोबाइल गिरते ही युवक के चेहरे पर जो अफसोस, शर्म और हैरानी का मिला-जुला एक्सप्रेशन आता है, वह देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स लोटपोट हो रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे किसी बच्चे से उसका पसंदीदा खिलौना छीन लिया गया हो।

Trending Video:सोशल मीडिया पर बवाल

वीडियो को @BhanuNand नामक एक्स (पूर्व ट्विटर) यूज़र ने शेयर किया है और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया तो कुछ ने इसे ‘स्क्रिप्टेड’ कहकर नकार दिया। एक यूजर ने लिखा, “दुनिया सेल्फी की दीवानी हो गई है,” तो वहीं दूसरे ने तंज कसा, “क्या बेवकूफी है, जान के साथ मज़ाक नहीं।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Trending Video:सबक: हीरो बनने के चक्कर में कहीं जीरो न बन जाना

इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह सबक दे दिया कि सोशल मीडिया पर छा जाने की चाह में अपनी जान जोखिम में डालना किसी भी तरह की समझदारी नहीं है।

Related Articles

close