पारा शिक्षक के यौन शोषण से परेशान छात्रा ने खाया जहर, फॉर्म भरने के बहाने घर बुलाकर शिक्षक ने की थी ‘गंदी हरकत’

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में गुरु-शिष्या के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना हुई है। हजारीबाग के दारू थानाक्षेत्र में शिक्षक की अश्लील हरकत से आहत छात्रा ने जहर देकर जान देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि सही समय पर इलाज मिलने से छात्रा की जान बच गई। बताया जाता है कि फॉर्म भरने के बहाने घर बुलाकर शिक्षक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। परिजनों के बयान पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दारू थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय दारू बालक के सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) मुकेश कुमार सिन्हा पिता युगल किशोर प्रसाद पर एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस हरकत से आहत छात्रा ने शनिवार को घर में रखे सल्फास की गोली अगला खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया । नाबालिग छात्रा का शेख बिहारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में इलाज किया गया जहां वह खतरे से बाहर बताई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोमवार को छात्रा की तबीयत ठीक होने पर उसकी मां ने अस्पताल में फर्द बयान दर्ज कराया। फर्द बयान के आधार पर दारू थाना में मामला दर्ज किया गया है। दारू थाना कांड संख्या 56 / 23 एवं भादवि 376, 306 और पोस्को एक्ट 4, 8 का मामला दर्ज की है। छात्रा के मां ने फर्द बयान में बताया कि वह नौवीं वर्ग की छात्रा ह शिक्षक का घर उसके घर के बगल में है। वह एक फॉर्म भराने के लिए शिक्षक के घर गई थी । फार्म भराने के बहाने शिक्षक उसे अपने छत के ऊपर बने कमरे में ले गया और यह घटना घटी। इस घटना से आहत छात्रा के माता पिता और अन्य परिजनों ने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close