झारखंड में दो घूसखोर गिरफ्तार: 10000-10000 रुपये रिश्वत लेते दो रिश्वतखोर गिरफ्तार, एक ही दिन में दो कार्रवाई से मचा हड़कंप

Two bribe takers arrested in Jharkhand: Two bribe takers arrested while accepting bribe of Rs. 10,000 each, two actions in a single day created a stir

ACB Raid: झारखंड में एक ही दिन में दो घूसखोरों पर शिकंजा कसा गया है। एक तरफ गिरिडीह में जहां डीसीएलआर के क्लर्क को 10 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया गया, तो वहीं दूसरी तरफ कोडरमा में राजस्व विभाग का कर्मचारी 10 हजार लेते हुए रंगे हाथों पकड़ाया। एसीबी की टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल गिरिडीह के खोरी महुआ अनुमंडल में महिला की शिकायत पर डीसीएलआर के क्लर्क मनीष कुमार भारती को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मनीष को 10 हजार रूपये रिश्वत के साथ पकड़ा गया। इसके बाद उसको लेकर टीम धनबाद चली गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक परिवादी की पत्नी झुना खातून ने कहा था कि खोरीमहुआ डीसीएलआर के न्यायालय में म्यूटेशन की अपील लगायी थी। जिसे लेकर डीसीएलआर कार्यालय में पदस्थापित क्लर्क मनीष कुमार भारती से मुलाकात की गई तो वे डीसीएलआर के नाम पर 10 हजार की रिश्वत मांग रहे हैं. यह भी कह रहे हैं कि रिश्वत मिलते ही उचित आदेश पारित हो जाएगा। शिकायत पर एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं एक अन्य प्रकरण में कोडरमा अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद को हजारीबाग एसीबी की टीम ने रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम राजस्व कर्मचारी को अपने साथ हजारीबाग ले गई है।

 

जानकारी के मुताबिक राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद एक शख्स से जमीन ऑनलाइन चढ़ाने और रसीद निर्गत करने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत की डिमांड की थी, जिसकी शिकायत शख्स ने एसीबी से की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया रंगेहाथ पहली किस्त की राशि 10 हजार रुपये के साथ राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close