भीषण गर्मी में दो छात्राएं बेहोश, स्कूल समय सारणी बदलाव की मांग…

गढ़वा । इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी का सीधा असर स्कूली बच्चे पर देखने को मिल रहा हैं। शनिवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौरिया में दो छात्राएं कंचन कुमारी और पूजा कुमारी भीषण गर्मी से बेहोश हो गयी। बेहोश हुई दोनो छात्राओं को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु नजदीक क्लिनिक ले जाया गया।

साथ ही छात्रा की बेहोश होने की सूचना विद्यालय प्रबंधन समिति के लोगों ने अभिभावकों को दिया।बता दें कि फिलहाल विद्यालय का संचालन सुबह 7 से 2 बजे तक किया जा रहा है।वैसे भी सुबह 10 बजे के बाद कि गर्मी असहनीय हो गयी है।
सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन विद्यालय पहुँच अपने अपने बच्चे को घर ले गए। अधिकांश अभिभावकों ने कहा की इस भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग को विद्यालय समय सारणी में परिवर्तन करना चाहिए। अन्यथा आए दिन बच्चे प्रचंड गर्मी के चलते बीमार होते रहेंगे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुभाष ठाकुर, सहायक शिक्षक संतोष कुमार मेहता, जितेन्द्र ठाकुर, अवधेश प्रसाद चौधरी, अवधेश प्रसाद यादव ,मंदीप साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे ‌।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close