एक गोली से दो की मौत : पहले पूजा की, फिर पत्नी को गले लगाया और मार दी गोली, सरकारी कर्मचारी पति-पत्नी की एक ही गोली से मौत

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में आत्महत्या की एक वारदात ने हर किसी को उलझा दिया। पति ने पहले पत्नी को गले लगाया और फिर पत्नी की पीठ में गोली मार दी। पत्नी के पीठ और पेट को छेदते हुए गोली पति के सीने में जा लगी। दोनों की एक ही गोली से मौत हो गयी। दोनों सरकारी विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में काम करते थे।, पति की उम्र 40 साल और पत्नी की उम्र 38 साल है। दपंत्ति के चार बच्चे हैं।

मामला बिलारी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक कर्मचारी चंडीगढ़ में दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम करते थे। कुछ दिनों पहले ही मुरादाबाद आए थे। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। महिला का नाम सुमन था, जिसका मोबाइल पिछले दिनों एक शादी कार्यक्रम में गुम हो गया था। जिसके बाद पति से उसकी खूब लड़ाई होती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वारदात वाली रात को अनेक पाल नाम के शख्स ने घर पर अजीब तरह की पूजा की और फिर अपनी पत्नी को गले से लगा लिया। गले से लगाने के बाद उसने पत्नी को गोली मार दी। वही गोली अनेक पाल के सीने में लगी और उसकी पीठ से आर-पार हो गई। दोनों गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया मगर वे बच नहीं पाए।

पुलिस का कहना है कि उन्हें मृतक दंपति के परिजनों से कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार देसी बंदूक थी। इस बात की जांच चल रही है कि अनेक पाल को यह बंदूक कहां से और कैसे मिली? माना जा रहा है कि घटना से पहले पति ने जादू-टोना किया था। इस बारे में भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।दोनों की एक साथ अर्थी उठी। दंपति की मौत के कारण उनके चारों बच्चे अनाथ हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close