झारखंड: महिला सब इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी , पुलिस हिरासत में आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई

Jharkhand: Major action in case of suicide of two police personnel including woman sub-inspector in police custody

Jamshedpur News : पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसपी ने मामले में महिला सब इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। मामला जमशेदपुर के आदित्यपुर थाना का है, जहां 55 वर्षीय अनिल महतो नाम के व्यक्ति ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने एक दरोगा और सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। मामले में अनिल महतो के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। परिजनों की नाराजगी के बीच एसपी ने आश्वस्त किया था कि मामले की जांच कर जरूर कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब एसपी मुकेश लुनायत ने आदित्यपुर थाना में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर अनीता सोरेन और सिपाही भीमसागर मुर्मू को सस्पेंड कर दिया है। दोनों को प्रथम दृष्टिया मामले में दोषी पाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

आपको बता दें 55 वर्षीय अनिल महतो को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था, जहां उसे एक कमरे में रखकर पूछताछ की जा रही थी। कहा जा रहा है कि महिला दरोगा इस बीच काम के लिए बाहर निकली तभी मृतक ने कमरे में रखे कंबल को फाड़ कर फांसी लगा ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजनों ने इस मामले में थाने के बाहर जमकर बवाल किया पुलिस पर अनिल महतो को मार देने का आरोपी लगाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close