दो थानेदार बदले गए, एसपी ने जारी किया आदेश

सरायकेला-खरसावां । जिला के एसपी आनंद प्रकाश ने दो थाना प्रभारी का तबादला किया है। चांडिल और कुचाई थाना के प्रभारी का तबादला आदेश जारी कर दिया। चांडिल थाना का नया थाना प्रभारी 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर दिनेश ठाकुर को बनाया गया है. वहीं कुचाई थाना प्रभारी बिष्णु चरण भोक्ता को हटा कर चंदन को कुचाई थाना प्रभारी बनाया गया है.

इस संबंध में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा कार्यालय आदेश पत्र निर्गत किया गया है. मालूम हो कि चांडिल के निवर्तमान थाना प्रभारी अजित कुमार को कोल्हान के डीआइजी अजय लिंडा ने अवैध कार्यों में संलिप्त होने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया है. वहीं, इसके बाद ही सरायकेला-खरसावां के एसपी आनंद प्रकाश ने दिनेश ठाकुर को चांडिल थाना प्रभारी बनाया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मालूम हो कि दिनेश ठाकुर 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं. इससे पूर्व वे करीब दो साल तक ईचागढ़ थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित थे. वहीं ईचागढ़ से इनका तबादला खरसावां थाना, फिर वहां से आदित्यपुर थाना कर दिया गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close