दो जवान की मौत : पलामू पुलिस लाइन के दो जवान की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

पलामू । जिले के पुलिस लाइन में 12 घंटे के अंदर दो जवान की मौत हो गई। अचानक हुई इस मौत से पुलिस लाइन में अन्य जवान दहशत में आ गए। दोनो जवान बिहार के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मौत की कारणो का पता चल पाएगा।

एक मृतक जवान प्रकाश किरण बिहार के लखीसराय के रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला था. जबकि दूसरा जनार्दन सिंह बिहार के आरा का रहने वाला था. जनार्दन सिंह पुलिस लाइन के फैमिली क्वार्टर में रहता था, उसे शराब की लत थी. सोमवार की रात अचानक उसकी तबीयत खराब हुई, साथी जवान और परिजनों ने उसे इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती करवाया जहां उसकी मौत हो गई.जबकि जवान प्रकाश किरण पलामू पुलिस लाइन के पोटाहाट बैरक में रहता था, मंगलवार की सुबह बैरक में उठकर साथी जवानों से बातचीत की और पानी पिया था. पानी पीने के कुछ देर तेजी से सांस उपर नीचे होने लगी, कुछ देर बाद जवान की मौत हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक जवान की मौत बीमारी से जबकि दूसरे की हार्टअटैक से होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले में छानबीन कर रही है. दोनों घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है. परिजन मौके के लिए रवाना हो गए हैं. दोनों मृतक जवानों का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम किया जाएगा. पोस्टमार्टम के बाद दोनों जवानों के चौका पुलिस लाइन में सलामी दी जाएगी. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा, एसडीपीओ सुरजीत कुमार, सार्जेंट मेजर अनीष मोमित कुजूर मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close