अनंतनाग एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए…. सुरक्षाबलों का अभियान जारी

जम्मू कश्मीर अनंतनाग जिले के टंगपावा इलाके में रविवार की रात हुई मुठभेड़ में अब तक 2 आतंकी मारे गए। कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि टंगपावा में मुठभेड़ शुरू हुई है। पुलिस और सुरक्षा बल कार्रवाई में जुटे हैं। पुलिस के अनुसार अनुसार टंगपावा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घेराबंदी होने पर छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू की। कई बार आत्मसमर्पण के मौके दिए जाने के बाद भी आतंकी लगातार फायरिंग करते रहे। जिसके जवाब में कारवाई करनी पड़ी।

जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। अंधेरा होने की वजह से सुरक्षा बल काफी सतर्कता बरत रहे हैं। सर्च ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके में प्रवेश और निकास के सभी रास्ते सील कर दिए हैं। ताकि बाकी आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हैं मौके से भाग न निकल पाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close