Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद सेना अलर्ट…बारामूला में दो आतंकी मारे गए”

Pahalgam Terror Attack: Army on alert after Pahalgam attack...two terrorists killed in Baramulla"

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास भारतीय सेना ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. बुधवार को उरी के पास चल रहे अभियान में सतर्क जवानों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. यह ऑपरेशन उस घातक पहलगाम हमले के ठीक एक दिन बाद हुआ जिसमें 28 पर्यटक मारे गए थे.

23 अप्रैल को उरी नाला में हुई थी घुसपैठ की कोशिश

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चिनार कोर के मुताबिक, 23 अप्रैल को उरी नाला क्षेत्र में सरजीवन इलाके से 2-3 आतंकियों ने भारत में घुसने की कोशिश की. सेना के जवानों ने जैसे ही संदिग्ध गतिविधि देखी, तुरंत उन्हें ललकारा और जवाब में भारी गोलीबारी हुई. ऑपरेशन में दो आतंकी मार गिराए गए, जबकि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.

हथियारों का जखीरा बरामद, ऑपरेशन जारी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना को लेकर सेना ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध से जुड़ा अन्य सामान बरामद किया गया है. सेना और पुलिस संयुक्त रूप से पूरे इलाके में छानबीन कर रही है.

पहलगाम हमला बना गंभीर चेतावनी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताते चले कि यह घुसपैठ की कोशिश ठीक उस वक्त हुई है जब देश पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले से उबरा भी नहीं था. आईएसआई समर्थित लश्कर-ए-तैयबा की शाखा ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. इस हमले को अनुच्छेद 370 हटने के बाद का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है.

Related Articles

close