झारखंड में मौसम का यू-टर्न: अगले 48 घंटे बेहद भारी, गर्मी के बीच गरज-चमक के साथ इन जिलों में चेतावनी

2 और 3 अप्रैल को बढ़ेगा तापमान और उमस

रांची। झारखंड में मौसम एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। 2 और 3 अप्रैल को पूरे राज्य में तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है, जिससे उमस और गर्मी दोनों में इजाफा होगा। इस बदलाव से लोगों को दिन के समय ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इन जिलों में लू जैसे हालात की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक धनबाद, बोकारो, देवघर, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में गर्मी और उमस का असर ज्यादा रहेगा। इन इलाकों में लू जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

4 अप्रैल से बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

4 अप्रैल को मौसम करवट लेगा। रांची समेत गढ़वा, पलामू, चतरा, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, खूंटी, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो और गुमला में दोपहर बाद आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

5 अप्रैल को भी खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 5 अप्रैल को भी राज्य के सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची में 7 अप्रैल तक असर जारी

रांची में मौसम का प्रभाव 7 अप्रैल तक बना रह सकता है। इस दौरान तेज आंधी, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

क्या रखें सावधानी

बढ़ती गर्मी के दौरान पर्याप्त पानी पिएं, धूप में निकलने से बचें और मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते हालात को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close