सदर अस्पताल में होगी भर्ती: अल्ट्रासाउंड, X-ray, आर्थो OPD भी होगी बहाल

Dhanbad: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन द्वारा जिला के सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी ओपीडी, एनआईसीयू, सभी वार्ड, एमटीसी सेंटर, लैब, दवा काउंटर, स्टोर रूम, आईसीटीसी कक्ष, ब्लड स्टोरेज कक्ष, वेटिंग एरिया, किचन एरिया, लॉन्ड्री एरिया, रजिस्ट्रेशन काउंटर समेत विभिन्न कक्ष, कार्यालय एवं वार्डो का निरीक्षण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने कहा कि डॉक्टर एवं कर्मियों के बैठने की जो व्यवस्था है उसे दुरुस्त किया जाएगा। साथ हीं आम जनों की सुविधा को लेकर रजिस्ट्रेशन काउंटर का निर्माण बाहर करने का प्रस्ताव है ताकि अस्पताल के अंदर होने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। पेशेंट के साथ आने वाले अटेंडेंट को बैठने की व्यवस्था सदर अस्पताल में काफी कम है, जिसे खाली जगह पर शेड का निर्माण करा कर अच्छी व्यवस्था की जाएगी जहां मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

◆उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण*

*◆अस्पताल स्ट्रक्चर में होंगे कई बदलाव, मैन पावर की कमी होगी दूर*

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

*◆पेशेंट एवं उनके अटेंडेंट को सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु किए जाएंगे कई सकारात्मक बदलाव*

*◆ऑर्थो ओटी की व्यवस्था, अल्ट्रा साउंड, एक्सरे समेत कई जांच की सुविधा होगी उपलब्ध- उपायुक्त*

उन्होंने कहा कि राज्य स्तर से भी हमें मदद मिल रही है अस्पताल को फिलहाल तीन एक्सरे मशीन भेजी गई है। जिसके लिए एक्सरे रूम बनाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जल्द ही अल्ट्रासाउंड, एक्सरे एवं सभी तरह के जांच सदर अस्पताल में उपलब्ध होगी इस दिशा में कार्य करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आई एवं ऑर्थो की ओटी भी जल्द शुरू करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सदर परिसर के बाहर पार्किंग की अच्छी व्यवस्था नहीं होने के कारण गाड़ियां अस्पताल के आसपास लगी रहती है, जिससे भीड़ भाड़ की समस्या उत्पन्न होती है। इसे देखते हुए एप्रोच सड़क के दोनों और पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा, जिसके एक ओर बाइक पार्किंग एवं एक ओर कार पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। एंबुलेंस एवं इमरजेंसी गाड़ियों को छोड़कर कोई भी गाड़ियां बैरिकेड के अंदर नहीं आएगी।

सदर अस्पताल में इंटीग्रेटेड मॉड्यूलर किचन के निर्माण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि मॉड्यूलर किचन और उत्तम खान की व्यवस्था सदर अस्पताल में की जाएगी। इस व्यवस्था के शुरू होने से मरीजों के खान-पान की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो जाएगा। इसके बाद पेशेंट के साथ आने वाले अटेंडेंट की खाने की भी सुविधा का ख्याल रखते हुए कैंटीन का भी निर्माण का प्रस्ताव लाया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि सुविधाओं की कमी की वजह से डॉक्टर अपना शत प्रतिशत नहीं दे पा रहे हैं। इसकी वजह से मरीजों को उत्तम सेवाएं नहीं मिल पा रही है। जिला प्रशासन सारी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी। डॉक्टर से भी अपील होगी की सुविधा उपलब्ध होने के बाद अपनी एनर्जी एवं टैलेंट धनबाद के आम जनों के लिए दें, ताकि एक बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था हम सदर अस्पताल में नागरिकों को मुहैया करा सके।

साथ ही उन्होंने कहा कि जिला में एक सरकारी अस्पताल ऐसा होना चाहिए कि जिस पर केवल जिलावासी ही नहीं बल्कि आसपास के जिले के लोग भी भरोसा कर सके। इसी दिशा में सदर अस्पताल को तैयार किया जाएगा। जिसके लिए संबंधित सभी पदाधिकारी को समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसके अलावा उन्होंने ट्रॉली मैन का नाम एवं नंबर लिखने, सभी तरह के सूचना से संबंधित बोर्ड लगाने, सभी टेस्ट का नाम बोर्ड पर लगाने, स्टोर रूम में अस्थाई रैक बनाने, बाउंड्री वॉल का कार्य करने, लिफ्ट के मरम्मती करने, नर्सिंग स्टेशन बनाने समेत विभिन्न सिविल वर्क एवं अन्य कार्य हेतु उपायुक्त ने संबंधित सभी पदाधिकारी को सामान की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रभानु प्रतापन, सदर उपाधीक्षक डॉक्टर संजीव प्रसाद, डीपीएम नीरज यादव, डीएमएफटी की टीम समेत कई अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

close