केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस..

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है. दिल्ली पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार नितिन गडकरी के आवास पर फोन करके उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और सच्चाई का पता लगाने की कोशिश हो रही है।

दिल्ली पुलिस की ओर से जानकारी दी गयी है कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सोमवार रात जान से मारने की धमकी दी गयी. धमकी देने वाले ने उनके आवास पर फोन कर धमकी दी. दिल्ली पुलिस को इस संबंध में केंद्रीय मंत्री के स्टाॅफ ने जानकारी दी और जांच की जिम्मेदारी सौंपी है. दिल्ली पुलिस अभी मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है और सच जानने का प्रयास किया जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close