VIDEO: विधायक जी! मेरी शादी करवा दो, मैंने आपको वोट दिया है, शख्स की फरियाद सुनकर, विधायक जी रह गये हक्के बक्के

Regional News: विधायक जी! चुनाव में हमने आपको वोट दिया था..मेरी शादी तो करवा दो। यूं तो विधायक जी के पास पुल..पुलिया और अन्य मांग को लेकर ही लोग पहुंचते हैं, लेकिन एक शख्स ने ऐसी मांग विधायक जी से करवा दी, खुद विधायक ही हक्के बक्के रह गये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला यूपी के महोबा का है। दरअसल, विधायक चरखारी ब्रजभूषण राजपूत एक पेट्रोल पंप में अपनी गाड़ी में तेल भरवाने के दौरान रुक गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तभी गाड़ी के पास मोहल्ला कजियाना का निवासी पंप कर्मी अखिलेंद्र खरे आया और कहने लगा कि विधायक जी हमने आपको चुनाव में वोट दिया था। उसे और कुछ नहीं चाहिए बस उसकी शादी करा दीजिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक और पंप कर्मी के बीच हुई इस बात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले वह सदर विधायक राकेश गोस्वामी से भी यही फरियाद कर चुका था।

बताया कि उसकी इच्छा है कि कोई उसके लिए भी करवा चौथ का व्रत रखे और अपनी शादी के लिए काफी समय से इंतजार कर रहा है। विधायक ब्रजभूषण राजपूत के चेहरे पर इस अजीबोगरीब फरियाद से मुस्कान बिखर गई।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा कि कैसी लड़की चाहिए और कितना कमा लेते हो। विधायक ने उसकी शादी कराने का आश्वासन भी दिया है।

वायरल हो रहे वीडियो में पेट्रोल पंप कर्मचारी कह रहा है कि आपको वोट दिया है तो अब मेरी शादी आप ही करवाओ। उसकी बातें सुनकर विधायक हैरान रह गए। उन्होंने उससे पूछा कि आपने किसी और से भी शादी के लिए कहा है तो कर्मचारी ने कहा कि आपके खिलाफ चुनाव लड़ रहे गोस्वामी जी से भी शादी कराने को कहा था।

इसके बाद विधायक ने उससे सैलरी भी पूछी। इसके जवाब में उसने कहा कि सैलरी छह हजार रुपये महीना है। उसके पास 13 बीघा जमीन भी है। इस पर विधायक ने कहा कि अरे तुम तो काफी अमीर हो, तुम्हारी शादी अब हम कराएंगे।

Related Articles

close