यात्रियों से भरी वाहन पलटी, 1 की मौत, दर्जनों घायल

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम को सिंगारसी (मामा मोड़) हटिया से यात्रियों से भरा महिंद्रा सवारी गाड़ी माड़गामा गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में एक यात्री की गाड़ी के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं करीब दर्जन भर यात्री घायल हो गए।

सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से अमड़ापाड़ा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ प्रमोद कुमार भगत के द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति गंदे पहाड़िया को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार सिंगारसी सप्ताहिक हटिया से महिंद्रा सवारी गाड़ी संख्या जे 04 बी 9150 यात्रियों को लेकर मड़गामा गांव की ओर जा रही थी। वहीं मडगामा गांव जाने के क्रम में चढ़ाई पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी ढलान में ही पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में क्षमता से अधिक यात्री भरे थे। एक यात्री को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घायलों की सूची’-

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. प्रकाश मुर्मू (10) गांव बंसी, 2. सलखो हांसदा (35) गाँव कस्कूटा, 3. चमरा पहाड़िया (28) कस्कुटा 4. गांदे पहाड़िया (35) ग्राम ढोडियो, 5. जबड़ा पहाड़िया (38) कस्कूटा 6. कालू पहाड़िया उम्र (20) पैरपाड़ा ।

वहीं मृतक की पहचान :- छोटा कस्कूटा निवासी देवा पहाड़िया (52) के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि अमड़ापाड़ा क्षेत्र में दर्जनों ऐसे यात्री वाहन हैं जिनके कागजात परिवहन नियमों के अनुकूल नहीं है। बावजूद यातायात नियमों के उल्लंघन कर सड़क पर उनका परिचालन बेरोकटोक होता है। नोसिखिए चालक वाहन चलाते हैं और परिणाम सड़क हादसों में नजर आता है। कई दफे दुर्घटना हो जाने के बावजूद भी प्रशासनिक तंत्र के द्वारा भी ऐसे मामलों पर कार्यवाही नहीं होने से बिना कागजात और परमिट के वाहन चलाने वाले वाहन मालिकों का मनोबल सातवें आसमान में है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close