VIDEO – 6 जवान शहीद: जवानों से भरी बस नदी में गिरी, 6 जवानों की अब तक मौत, 30 से ज्यादा घायल, 39 जवान थे….

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर से एक बड़े हादसे की खबर आयी है। जवानों से भरी बस नदी में गिर गयी है। इस हादसे में अब तक 6 जवान की मौत की खबर है। हालांकि अभी भी राहत कार्य जारी है, मौत के आंकड़े और भी बढ़ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, उसमें 39 जवान सवार थे। बस के ब्रेक फेल होने से ये हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर के पहलगाम में दर्दनाक हादसा हुआ है, जिले में ITBP जवानों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त सूचना के अनुसार 39 कर्मियों (ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2) को ले जा रही सिविल बस के ब्रेक फेल होने के बाद नदी के किनारे गिर गई। यह बस सैनिकों को चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर लेकर जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हादसे में 6 जवान शहीद हो चुके हैं, जबकि 30 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. वहीं तीन जवान मामूली रुप से घायल हुए हैं।

सभी घायलों का इलाज पहलगाम और अनंतनाग के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं गंभीर रुप से घायल हुए जवानों को श्रीनगर ले जाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार आईटीबीपी के 37 जवानों और दो पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी और पहलगाम के बीच गहरी खाई में गिरी थी, हादसों के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

close