VIDEO- कैबिनेट ब्रेकिंग- बीएड एडमिशन का नियम बदला, नियुक्ति नियमावली, संस्कृत स्कूल व मदरसों सहित कई बड़े फैसले..देखिये

रांची। झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में आज 31 प्रस्तावों पर मुहर लगी। आज कैबिनेट में जहां महिला बाल विकास विभाग में SDPO नियुक्ति नियामवली की स्वीकृति हुई, तो वहीं संस्कृत व मदरसों का अनुदान भी दोगुना हुआ। वहीं बीएड, एमएड और बीपीएड में नामांकन प्रवेश परीक्षा के जरिये देने पर भी फैसला हुआ है।

यहां देखे विडियो…

कैबिनेट के फैसले

• झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड में नामांकन प्रवेश परीक्षा के जरिए होगी। कैबिनेट ने लिया निर्णय।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• झारखंड के संस्कृत स्कूल और मदरसों को अनुदान राशि दोगुना करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

• झारखंड राज्य बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नियुक्ति नियमावली की स्वीकृति।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• एफएसएल के निदेशक के रुप में एके बापुली की नियुक्ति की स्वीकृति।

• पंचम विधानसभा के दशम सत्र के सत्रावसान की स्वीकृति प्रदान की गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• झारखंड विधानसभा में नियुक्ति और प्रोन्नति में बरती गई अनियमितता की जांच के लिए गठित एक सदस्यी कमिटी की अवधि विस्तार दी गई. 31 मार्च 2023 तक के लिए अवधि विस्तार दी गई.

• झारखंड उद्योग सेवा संवर्ग संशोधन नियमावली की स्वीकृति.

• नगड़ी के घुसूड़ में 6.69 एकड़ में 16 करोड़ 36 लाख की लागत से बनेगा सीआरपीएफ का झारखंड मुख्यालय

Related Articles

close