VIDEO : आज रांची जाना है…पुरानी पेंशन पाना है :..जोश…जयकारा और जिंदाबाद के नारों के बीच गिरिडीह की टीम रांची हुई रवाना

गिरिडीह । जयघोष महासम्मेलन में अब वक्त जोश दिखाने का है…..अब वक्त पुरानी पेंशन की आवाज बुलंद करने का है….पुरानी पेंशन बहाली को लेकर NMOPS की टीम प्रदेश के कोने-कोने से निकल पड़ी है। आज तड़के गिरिडीह NMOPS की टीम भी रांची के लिए कूच की। महासम्मेलन के काफिले को हरी झंडी देकर रवाना किया गया।

झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव अख्तर अंसारी, प्रांतीय महिला सचिव शमा परवीन, प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, शिक्षेत्तर कर्मचारी के संयोजक विकास सिन्हा, महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका माथुर, सचिव,कल्पना सिंह , मिथुन राज, राजेश सिंह, चंदन सिंह, विजय कुमार, अमरेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग रांची के मोरहाबादी मैदान के लिए अपनी-अपनी टीम के साथ कूच कर गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए गिरिडीह जिला ने काफी सक्रियता निभायी थी। लगातार जनसंपर्क, बैठक और अपील के जरिये कर्मचारियों में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जोश भरा था। मुन्ना कुशवाहा और प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में हर प्रखंड का दौरा किया गया, जिसके बाद पूरा जिला जयघोष महासम्मेलन के रंग में रग गया है। गिरिडीह से हजारों की संख्या में कर्मचारी और शिक्षक रांची पहुंच रहे हैं। अलग-अलग बस और कार के जरिये गिरिडीह का काफी रांची कूच कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close