Video: बंगाल में भी मणिपुर जैसी घटना: 2 महिलाओं को निर्वस्त्र किया, पीड़ित आदिवासियों को रास्ते में रोककर कपड़े फाड़े, बाल खींचकर चप्पलों से पीटा

पश्चिम बंगाल: मणिपुर में 19 जुलाई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का वीडियो वायरल हुआ था। अब ऐसी ही एक घटना पश्चिम बंगाल के मालदा में सामने आई है। यहां भीड़ ने दो महिलाओं की पिटाई की, फिर उन्हें अर्धनग्न कर दिया गया।

यहां देखे विडियो….

BJP के IT सेल हेड अमित मालवीय ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। ये घटना भी 19 जुलाई की है। इसका वीडियो 22 जुलाई (शनिवार) को सामने आया।
पीड़ित द्वारा दर्ज की गई FIR के अनुसार, TMC उम्मीदवार हिमंत रॉय ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मतदान केंद्र पर महिला के साथ पहले मारपीट की। फिर कुछ लोगों ने साड़ी फाड़ी। महिला का आरोप है कि उसे नग्न होने के लिए मजबूर किया और सरेआम छेड़छाड़ की गई।
इसके बाद उत्पीड़न का दावा करने वाली महिला ने बताया कि उसके साथ बदतमीजी की गई थी। उसने कहा कि कुछ लोगों ने बाल खींचकर उसे पोलिंग बूथ से बाहर निकाला और सीढ़ियों के नीचे फेंका। उन्होंने मेरे कपड़े भी फाड़ दिए। अगर उस समय मेरे पति वहां न होते, तो वे लोग मेरे साथ कुछ भी कर सकते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close