VIDEO- 350 करोड़ से अधिक कैश मामले में सांसद धीरज साहू का पहला बयान, ‘मेरा पैसा नहीं, ये…जानिये क्या बोले’

नई दिल्ली। घर में 350 करोड़ कैश रखने वाले सांसद धीरज साहू ने मीडिया में पहली बार अपना बयान दिया है। कांग्रेस सांसद धीरज साहू ने 350 करोड़ की वो राशि खुद के होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनका परिवार कारोबारी है, पैसे को लेकर उनके परिवार के लोग ही जवाब देंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस के झारखंड से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 350 करोड़ से अधिक कैश बरामद हुआ था। इतनी बड़ी राशि मिलने पर वो भाजपा के निशाने पर हैं।

भाजपा ने इस मामले में धीरज साहू ने पहली प्रतिक्रिया दी है। नकदी के काला धन होने के बीजेपी के आरोप पर उन्होंने कहा कि जो पैसे बरामद हुए हैं वह उनके नहीं हैं। उन्होंने आयकर विभाग (IT) की छापेमारी को लेकर न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “जो पैसा बरामद हुआ है उसमें कांग्रेस या अन्य किसी भी विपक्षी दल का कोई पैसा नहीं है. उनको बेवजह बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धीरज साहू ने कहा, “इस पैसे से मेरा कोई लेना देना नहीं है. यह मेरे परिवार का पैसा है. हमारा परिवार बहुत बड़ा है तो यह पैसा उन लोगों का है. अभी इनकम टैक्स की तरफ से ऐसा नहीं कहा गया है की यह पैसा गैरकानूनी है. ऐसे में इस पैसे के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, आईटी ने धीरज साहू के परिवार के स्वामित्व वाले ओडिशा की शराब कंपनी के खिलाफ अपनी कार्रवाई के तहत रांची में उनके आवास में छापेमारी की थी. जिस जगह आईटी ने रेड की थी वह साहू का संयुक्त पारिवारिक आवास है. इसमें 350 करोड़ रुपये से ज्यादा आईटी ने बरामद किए हैं।

“आज जो हो रहा है वह मुझे दुखी करता है. मैं स्वीकार कर सकता हूं कि जो पैसा बरामद किया गया है वह मेरी फर्म का है. जो नकदी बरामद की गई है वह मेरी शराब फर्मों से संबंधित है. पैसा मेरा नहीं है, यह मेरे परिवार और अन्य संबंधित फर्मों का है. आईटी ने अभी छापा मारा है. मैं हर चीज का हिसाब दूंगा।”

Related Articles

close