VIDEO : कुएं में गिरा मिला कस्तूरी बिलाब, विलुप्त होने की है कगार पर, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू

बोकारो : जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के गांगजोरी गांव में एक दुर्लभ छोटा भारतीय कस्तूरी बिलाव कुआं में गिरा पाया गया है। जो अभी विलुप्त होने के कगार पर है। ये छोटा भारतीय कस्तूरी बिलाव शाकाहारी और मांसाहारी दोनो तरह का विचरण करते हैं।

यह जानवर प्रायः दक्षिणी पूर्वी एशिया में पाया जाता है यह आक्रमक भी होता है। इसका मिलने से पूरे गांव में कौतूहल का विषय बना हुआ है इस जानवर को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है जिसका रेस्क्यू वन विभाग ने शुरु किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखें वीडियो

ये कस्तूरी बिलाव एक जीव वैज्ञानिक जाति के है, जो भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिणपूर्वी एशिया में मिलती है। यह विवेरिकुला वंश की एकमात्र जाति है। जो आज बोकारो में पाया गया है, ये गांव जिला मुख्यालय से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है इस जानवर को निकालने के लिए वन विभाग को सूचित किया गया, मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच कर इस जानवर को रेस्क्यू की कोशिश कर रहा है।

बाइट:-जितेंद्र महतो , कुआं के मालिक
बाइट:राजेश कुमार , वन आरक्षी
रिपोर्ट –चन्द्र प्रकाश,बोकारो

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close