VIDEO – PM मोदी का रांची में रोड शो LIVE, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का रांची में जबरदस्त स्वागत

रांची। पीएम मोदी रांची पहुंच चुके हैं। रात करीब 9 बजे प्रधानमंत्री विशेष विमान से रांची पहुंचे। दिन भर मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के बाद वो झारखंड के लिए रवाना हुए। झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी के रांची आगमन को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

पीएम के स्वागत के लिए लोग रांची के चौक-चौराहों पर झारखंड का पारंपरिक नृत्य भी कर रहे हैं. वहीं पीएम रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रिसीव किया. इसके अलावा सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

15 नवंबर को खूंटी जाने से पहले रांची में रोड शो भी करेंगे। 15 नवंबर को ही झारखंड का स्थापना दिवस भी है। इस कारण इस मौके पर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पर झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू में स्थित उनकी जन्मभूमि पहुंचेंगे। यहां वह बिरसा मुंडा की माटी को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर रांची से खूंटी तक जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

Related Articles

close