VIDEO : जब गुस्से में कांग्रेस विधायक दीपिका सिंह बैठ गई पानी भरे गड्ढे में… जानिए क्या है महिला विधायक की नाराजगी की वजह..

गोड्डा: महागामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह गोड्डा में जल सत्याग्रह पर बैठ गई। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग 133 की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह गोंडा में जल सत्याग्रह पर बैठी है।

मामला महागामा विधानसभा क्षेत्र का है। मरहमा से जाने वाली एनएच 133 की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब है। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात की वजह से गड्ढे पानी से भरे हुए हैं। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी सड़क पर कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह एक गड्ढे पर बैठ गई और लोटे से गड्ढे का पानी खुद पर उड़ने लगी। उन्होंने कहा जब तक इस सड़क पर काम शुरू नहीं हो जाता, वह पानी में ही रहेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां देखे वीडियो….

Related Articles

close