VIDEO…जब डीसी खुद उतर गयी कीचड़ से भरी खेत में ….महिलाओं संग मिलकर की रोपनी, हालचाल भी जाना….

पूर्वी सिंहभूम। ….लोग उस वक्त हैरान रह गये जब उपायुक्त खुद साथ रोपा लगाने खेतों में उतर आयी। रोपनी में जुटी महिलाओं के साथ मिलकर डीसी ने ना सिर्फ रोपा लगाया, बल्कि उनकी परेशानी और खेती की बारीकियों को भी जाना। दरअसल उपायुक्त विजया जाधव गुड़ाबांदा प्रखंड के क्षेत्र भ्रमण पर थीं। इसी दौरान उन्होंने महिलाओं को रोपनी करते देखा, तो खुद को नहीं रोक पायी और कीचड़ भरे खेत में उतर आयी। डीसी विजया ने सिर्फ महिलाओं के साथ रोपनी में हाथ बंटाया, बल्कि महिलाओं से बातचीत की और उनसे उनकी परेशानी भी पूछी।

धान रोपनी करते पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त

किसी महिला अधिकारी को खेत में इस तरह रोपा लगाते देख आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों में भी कौतूहल जग गया । महिला आईएएस ने इस दौरान किसानों से बारिश कम होने की वजह से होने वाली परेशानी और खाद-बीच की उपलब्धता को लेकर भी जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपायुक्त ने मौजूद किसानों और महिलाओं को राज्य सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी दी और उन योजनाओं का लाभ लेने की भी कहा। उन्होंने महिलाओं के घर परिवार के बारे में भी पूछा और बच्चों को अच्छी पढ़ाई कराने को कहा। करीब आंधे घंटे तक पूर्वी सिंहभूम की डीसी किसानों के बीच खेतों में मौजूद रही। इस दौरान वो कीचड़ से पूरी लथपथ थी। जैसे ही कलेक्टर के खेत में रोपनी करने की खबर स्थानीय ग्रामीणों को हुई, काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये। इस दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से भी बात की और मौसम की वजह से उत्पन्न स्थिति को लेकर चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close