VIDEO: मधु कोड़ा ने क्यों छोड़ी कांग्रेस? नरेंद्र मोदी को लेकर कह दी ये बातें, देखिये भाजपा ज्वाइन कर क्या बोली गीता कोड़ा…

रांची। कांग्रेस को झारखंड में झटका देने वाली गीता कोड़ा ने भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी पर अपनी भड़ास निकाली है। गीता कोड़ा का कहना है कि पार्टी को जनभावनाओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। वो सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा सभी 14 की 14 सीटें जीतेगी।

झारखंड में बीजेपी में शामिल होने पर गीता कोड़ा ने कहा कि “आज कांग्रेस पार्टी की नीतियां देशहित में नहीं हैं. जिस तरह से कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है लोगों को बांट रही है, उससे लोगों को ठेस पहुंची है। पार्टी नेतृत्व हमेशा चुप रहा है और ना हीं हमें जवाब दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व मुख्यमंत्र मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने कहा कि जिस तरह से मोदी जी हर क्षेत्र के लिए काम कर रहे हैं, उनके नेतृत्व में ही झारखंड में विकास होगा। हमने उन्हें राज्य में मौजूद मुद्दों से अवगत कराने के लिए कई प्रयास किए हैं, लेकिन वे तैयार ही नहीं हैं। हमारी बात सुनो. ऐसे में हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था. आने वाले समय में बीजेपी राज्य की सभी 14 सीटें जीतेगी.’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close