Vyomika Singh Kaun hai: कौन है विंग कमांडर व्योमिका सिंह ? आपरेशन सिंदूर को लेकर सेना की प्रेस कांफ्रेंस में दे दी बड़ी चेतावनी, कहा, पाकिस्तान ने अगर एक भी ….

Vyomika Singh Kaun hai: Who is Wing Commander Vyomika Singh? In the army's press conference, she gave a big warning regarding Operation Sindoor, saying, if Pakistan kills even one ....

Wing Commander Vyomika Singh Biography In Hindi: भारतीय सेना ने आधी रात पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने पर बमों की बारिश कर दी। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के नाम पर लॉन्च हुए सैन्य ऑपरेशन में 9 से ज्यादा आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए, जबकि 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है। आतंकी हमले के बाद कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जो बता रही है कि भारतीय सेना की कार्रवाई कितनी कारगर थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

भारतीय सेना के शौर्यगाथा को बताने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी। जिसमें विदेश सचिव के साथ दो भारतीय सैन्य अफसर भी पहुंची। जिनमें एक का नाम कर्नल सोफिया कुरैशी था, जबकि दूसरी व्योमिका सिंह थी। प्रेस कांफ्रेंस के बाद से ही व्योमिका सिंह के बारे में लोग जानना चाह रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तो, आईये हम आपको व्योमिका सिंह के बारे में जानकारी देते हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

व्योमिका सिंह भारतीय वायुसेना में हेलीकॉप्टर पायलट है। वह एयरफोर्स में विंग कमांडर की पोस्ट पर है। व्योमिका सिंह की बात करें तो वो बचपन से ही भारतीय वायुसेना में जाना चाहती थी। वायुसेना में हेलीकॉप्टर पायलट रहते हुए विंग कमांडर व्योमिका सिंह को जोखिम भरे इलाकों में हेलीकॉप्टर उड़ने का काफी अनुभव है। वह ढाई हजार घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव हासिल कर चुकी है।

 

 

व्योमिका सिंह पूर्वोत्तर भारत के राज्यों और जम्मू कश्मीर जैसे कठिन इलाकों में चीता और चेतक जैसे हेलीकॉप्टर को उड़ा चुकी है। वह कई रेस्क्यू ऑपरेशन को भी लीड कर चुकी है। नवंबर 2020 में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में एक काफी कठिन मिशन का नेतृत्व किया था और लोगों की जान बचाई थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए व्योमिका सिंह ने बताया, कि पहलगाम आतंकी हमले पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए भारतीय भारतीय सेवा ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था।

 

 

इस आपरेशंस में 9 आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया और उन्हें सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान व्योमिका ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि, हम पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान भविष्य में किसी तरह के उकसावे वाली कार्रवाई करेगा तो भारतीय सेना उसका जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

 

 

व्योमिका सिंह के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने छठी कक्षा में ही तय कर लिया था कि वो एक दिन भारतीय वायु सेना में जरूर जाएगी। उनके परिवार ने उनका नाम व्योमिका भी इसी वजह से रखा था। व्योमिका का अर्थ होता है, आकाश में रहने वाली। उन्होंने अपने इस नाम को सार्थक कर दिखाया।

 

स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद नेशनल कैडेट कोर यानी NCC ज्वाइन किया। व्योमिका सिंह इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद एयरफोर्स में शामिल हुई। वो अपने परिवार की पहली महिला है उन्होंने भारतीय वायुसेना में हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में कमीशन पाया और 18 दिसंबर 2019 को उन्होंने फ्लाइंग ब्रांच में परमानेंट कमीशंड हासिल कर लिया।2021 में उन्होंने माउंट मणिरंग में एक पर्वतारोहण अभियान में भी हिस्सा लिया था, पहाड़ 21650 फीट ऊंचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close