आ गया मानसून : झारखंड में मानसून का इंतजार हुआ खत्म, संताल के रास्ते मानसून की हुई इंट्री, झमाझम बारिश का माहौल बना

रांची। गरमी से बेहाल झारखंडवासियों के लिए राहत की खबर है। लंबे इंतजार के बाद मानसून ने झारखंड में दस्तक दे दी है। मानसून की इंट्री के साथ ही झारखंड में बादलों का डेरा डल गया है। बारिश की बूंदाबांदी अब शुरू हो गयी है। झारखंड में दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून की एंट्री हो गयी है। मौसम विभाग ने 21 और 22 जून को भारी बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। मानसून ने भले ही राज्य में देर से प्रवेश किया है लेकिन इस वक्त की बारिश किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि संताल परागना के रास्ते झारखंड में मॉनसून प्रेवश कर गया है। अगले दो दिन में जमशेदपुर में भी मॉनसून प्रवेश करेगा। सोमवार को मौसम विभाग ने गुमला, लातेहार, रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो समेत अन्य जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया कर दिया है। राजधानी रांची में काले बादल साफ नजर आने लगे हैं। अगले पांच दिनों मेंराज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर मानसून के प्रवेश करते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। मानूसन गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका के कुछ स्थानों में प्रवेश कर गया है। राजधानी रांची समेत अन्य कई जिलों में बूंदा-बांदी से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। झारखंड के कई इलाकों में मानसून अब धीरे- धीरे पहुंचेगा। कुल मिलाकर पूरे प्रदेश में बारिश के लिए अभी एक-दो दिन का इंतजार करना होगा। लेकिन मानसून की इंट्री के बाद प्रदेश के तापमान में तेजी से गिरावट होगी। पारा अभी प्रदेश में 40 के करीब है, लेकिन मौसम विभाग का मानना है कि अगले दो-तीन दिनें तापमान काफी कम हो जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close