शादी में चलो… और मौत के मुहाने पहुंचा दिया: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति का सिर काटकर जंगल में जला दिया शव

रांची के बुण्डू में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की सनसनीखेज साजिश रची। शादी में ले जाने के बहाने पति को बुलाकर सिर काट दिया और शव को जंगल में जलाने की कोशिश की। पुलिस ने 17 दिन में मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

रांची। “शादी समारोह में चलना है…” पत्नी के मुंह से निकले इन शब्दों पर पति ने भरोसा किया और उसके साथ बाइक पर निकल पड़ा। लेकिन, उसे क्या पता था कि यह सफर किसी शादी का नहीं, बल्कि उसकी जिंदगी का आखिरी सफर होगा। रास्ते में पहले से घात लगाए प्रेमी और उसके साथी इंतजार कर रहे थे। पत्नी ने पति को उनके हवाले किया और फिर जो हुआ, उसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया।

दरअसल रांची जिले के बुण्डू थाना क्षेत्र के सुमानडीह स्थित महादेवटांड़ जंगल से 19 जून को मिले सिर कटा और अर्धजले शव की गुत्थी को पुलिस ने 17 दिनों में सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मृतक की पत्नी सुबोधनी देवी (26) और उसके प्रेमी रमन कुमार सेठ (34) को गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

जांच में सामने आया कि मृतक संजय लोहरा (27) की पत्नी का पिछले करीब दो वर्षों से रमन कुमार सेठ के साथ प्रेम संबंध था। कुछ समय पहले संजय को इस अवैध संबंध की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

पत्नी ने ही बिछाया मौत का जाल

पुलिस के अनुसार, 18 जून को सुबोधनी देवी अपने पति को शादी समारोह में जाने का बहाना बनाकर मोटरसाइकिल से घर से निकली। सोनाहातु थाना क्षेत्र के अड़िया-सतिया नदी के पास पहले से ऑल्टो कार में रमन कुमार सेठ और उसके साथी घात लगाए बैठे थे।जैसे ही संजय वहां पहुंचा, उस पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहचान मिटाने के लिए सिर काटा, शव को जलाया

हत्या के बाद आरोपी शव को बुण्डू थाना क्षेत्र के महादेवटांड़ जंगल ले गए। पहचान छिपाने के लिए शव का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। इसके बाद धड़ पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई, जबकि कटा हुआ सिर तमाड़ थाना क्षेत्र के सुंदरडीह के पास रानी वन जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक की मोटरसाइकिल भी दूसरी जगह छोड़ दी गई।

17 दिन में खुला ब्लाइंड मर्डर

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और एसडीपीओ ओम प्रकाश के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने वैज्ञानिक जांच, तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का कटा हुआ सिर, हत्या में इस्तेमाल चापड़, ऑल्टो कार, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पुलिस इस हत्याकांड में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।यह वारदात एक बार फिर दिखाती है कि अवैध संबंधों के चलते रिश्तों में पैदा हुई दरार किस हद तक खौफनाक अपराध का रूप ले सकती है। पत्नी, जिस पर पति ने सबसे अधिक भरोसा किया, वही उसे मौत के मुंह तक ले गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close