युद्ध न्यू अपडेट: पाकिस्तान का फाइटर प्लेन F16 मार गिराया गया, राजस्थान, पंजाब और जम्मू कश्मीर के कई जगहों पर हमला, कई राज्यों में ब्लैकआउट, मोबाइल भी बंद

War New Update: Pakistan's fighter plane F16 shot down, attacks in many places of Rajasthan, Punjab and Jammu Kashmir, blackout in many states, mobiles also shut down

India-Pakistan War Update : पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों में अटैक किया है। पाकिस्तान की तरफ से हमले के लिए आये F 16 फाइटर प्लेन को मार गिराया गया है। एयर डिफेंस सिस्टम ने F 16 को मार गिराया है। खबरों के मुताबिक राजस्थान, पंजाब और जम्मूकश्मीर कई जगहों पर हमले की खबर है।

हालांकि अधिकांश जगहों पर भारत पर किये वार को नेस्तनाबूत कर दिया गया है। जैसलमेर में पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया है। राजस्थान के सभी बॉर्डर वाले जिलों में ब्लैकआउट कर दिया गया है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान हाई अलर्ट पर हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उधमपुर और अखनूर में ड्रोन अटैक की कोशिश की गयी, लेकिन उसे मार गिराया गया। वहीं पठानकोट के एयरबैस पर हमला किया गया, लेकिन जो खबरें आ रही है, उसके मुताबिक एयरबैस पर किये हमले में नुकसान नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने सांबा में भारी गोलाबारी की है।

इधर,पाकिस्तानी हमले देखते हुए जम्मू के आरएसपुरा, उरी, बारामूला में ब्लैकआउट किया गया है, यहां लगातार सायरन बज रहे हैं। फिलहाल जम्मू शहर में मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं कर रहे हैं। सतवारी कैंप पर हमले की खबर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक उधर, कुपवाड़ा में भी भारी गोलाबारी हुई है. तंगधार में भी मोर्टार से भारी गोलाबारी हुई है।वहीं, पुंछ और राजौरी में भी भारी गोलीबारी हो रही है। पाकिस्तानी ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया। भारतीय S-400 मिसाइलों ने सभी पाकिस्तानी ड्रोन्स मार गिराए हैं।

इस बीच जम्मू में रात 8 बजे से ही ब्लैकआउट कर दिया गया है। पाकिस्तान की तरफ से आरएसपुरा सेक्टर में भारी शेलिंग हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कई जगह धमाके की आवाज आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close