CID में हुआ था सेलेक्शन, ज्वाइनिंग से पहले कर आत्महत्या, IAS की कर रही थी तैयारी, तीन-तीन सरकारी नौकरी में हुआ था सेलेक्शन, सुसाइड नोट में लिखा….

नयी दिल्ली। IAS की तैयारी कर रही एक छात्रा की आत्महत्या ने सभी को सकते में ला दिया है। युवती हनुमानगढ़ में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। हनुमानगढ़ टाउन की चार नंबर गली में स्थित करनी हॉस्टल में एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। मृतिका ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है मुझे माफ कर दीजिएगा और भी कुछ बातें लिखी है जिसके आधार पर पुलिस अब जांच में जुटी है।

मृतिका का नाम प्रियंका है। 26 अगस्त को पुलिस को प्रियंका की मौत की जानकारी मिली थी। परिजनों ने बताया कि प्रियंका शुरू से ही पढ़ाई में काफी होशियार थी। उसकी तीन-तीन सरकारी नौकरियों मे चयन भी हो गया था, लेकिन प्रियंका आईएएस बनना चाहती थी। हाल ही में प्रियंका का सीआईडी में चयन हुआ था जिसके लिए उसे तिरुवंतपुरम जाना था, लेकिन उससे पहले ही प्रियंका ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार आत्महत्या के वास्तविक कारण क्या रहे हैं, ये अभी जांच का विषय है। लेकिन पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर भी जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि प्रियंका ने सुसाइड किया या फिर मौत की और कोई वजह रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक जून से अन्य लड़कियों के साथ गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी और यूपीएससी की तैयारी के लिए ऑनलाइन कक्षाएं ले रही थी। मामले की आगे की जांच जारी है। गौरतलब है कि राजस्थान में छात्रों के बीच आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं, राज्य सरकार सतर्क हो गई है और इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर उतर आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close