दुल्हन को वरमाला पहनाकर दुल्हा हो गया बाइक से फरार…. मंडप पर दुल्हन करती रह गयी शादी से इंकार…लड़कीवालों ने बारातियों को बंधक बनाकर….

बक्सर। दुल्हा ने दुल्हन को वरमाला पहनाया…लेकिन मंडप पर शादी से पहले दुल्हा बारात आये एक युवक की बाइक लेकर बीच शादी से ही फरार हो गया । इधर गुस्साये लड़की पक्ष वालों ने दुल्हे की इस हरकत के बाद जमकर बवाल काटा और फिर बारातियों को बंधक बना लिया। लेकिन, लाख कोशिशों के बावजूद दुल्हा वापस नहीं लौटा। इधर, ग्रामीणों के काफी समझाने के बाद बारातियों को तो रिहा कर दिया गया, लेकिन दुल्हा के नहीं लौटने की वजह से शादी नहीं हो सकी।

घटना राजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव का है, जहां विश्वनाथ सिंह के बेटे श्रीराम सिंह की शादी दिनारा थाना क्षेत्र में खालसापुर में तय हुई ती। बारात पूरे तामझाम के साथ खालसापुर पहुंची थी। दुल्हन भी सज धजकर तैयार थी, वहीं दुल्हा भी शेरवानी और सेहरा बांधकर आया था। सब कुछ ठीक ठाक था। जयमाल की रश्म तक सबकुछ अच्छा रहा, लेकिन जयमाल की रश्म के बाद अचानक से दुल्हा गायब हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उधर मंडप दुल्हन पक्ष के लोग दुल्हा का इंतजार करने लगे तो दुल्हे का कोई पता ही नहीं चला। इधर उधर खोजने के बाद भी दुल्हा नहीं मिला तो पता चला कि बारात आये एक युवक की बाइक लेकर दुल्हा फरार हो गया है। जनवासे से गायब दुल्हा को लेकर चर्चाएं शुरू हो गयी। दुल्हा से संपर्क किया गया तो वो बोला, कि मैं बक्सर चला आया हूं और अब मैं शादी नहीं करूंगा।

दुल्हे की करतूत बारातियों को मिली तो वो धीरे-धीरे खिसकने लगे। इधर लड़की पक्ष के लोगों को पता चला तो उन्होंने सभी बारातियों को बंधक बना लिया। इधर घटना की सूचना पुलिस को मिली तो तुरंत फोर्स मौके पर पहुंची। कमाल की बात ये है दुल्हा ने ऐसा क्यों किया, इसका जवाब बारातियों और लड़के के घरवालों के पास भी नहीं था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close