झारखंड में मौसम अलर्ट: आज से झारखंड सहित कई राज्यों में बारिश के आसार, तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी

रांची। झारखंड में एक बार फिर बारिश के आसार है। आज से प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। ठंडी हवा से कनकनी अभी भी बनी हुई है। आज के बाद बारिश भी शुरू हो जायेगी, मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दो दिन बाद पूरे प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

20 फरवरी से राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। 22 और 23 फरवरी को बारिश की संभावना है। हालांकि इसके बाद मौसम में सुधार हो सकता है। मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक जा सकता है। पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी के कारण पारा लुढ़कने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी में आंधी, तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने वाली है। झारखंड के अलावे पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली में भी इस दौरान ओलावृष्टि का अनुमान है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में आंधी चलने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने कश्मीर में कई जिलों के ऊपरी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने 21 फरवरी तक वर्षा व बर्फबारी की संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी, 2024 को तेज हवाओं के साथ अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। पंजाब में 19 और 20 फरवरी 2024 को तेज हवाओं के साथ अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में मध्य असम के निचले स्तरों पर चक्रवाती प्रसार जारी है। इससे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 19-20 फरवरी के दौरान पंजाब में, 19 और 20 फरवरी को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती है। कुछ जगह 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की आंधी के भी आसार हैं। 19 से 20 फरवरी 18 फरवरी को जम्मू के अलग-अलग हिस्सों, 18 और 19 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 18 से 20 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में ओले गिरने की आशंका है। वहीं, 19 और 20 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close