झारखंड में मौसम का अलर्ट: साइक्लोनिक सर्कुलेशन से तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना…जानिए अपने जिले का हाल

Weather alert in Jharkhand: Possibility of heavy rain and hailstorm due to cyclonic circulation... Know the condition of your district

रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है, क्योंकि राज्य में बंगाल के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर बढ़ता जा रहा है। इससे राज्य में तेज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई जा रही है। पिछले 24 घंटों में राजधानी रांची समेत कई हिस्सों में शुष्क मौसम का सामना करना पड़ा और डाल्टनगंज में सबसे ज्यादा तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रांची में भी गर्मी के कारण लोग बेहाल हो गए थे।

हालांकि, पिछले चार दिनों से बारिश का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन अब तक एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। लेकिन, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज झारखंड में मौसम बदल सकता है और कहीं न कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन जिलों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य के विभिन्न हिस्सों में दिखेगा। आज विशेष रूप से झारखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ-साथ वज्रपात और तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए जिलों में शामिल हैं

साहिबगंज

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोड्डा

देवघर

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बोकारो

जामताड़ा

पाकुड़

रांची

लोहरदगा

लातेहार

गुमला

पलामू

सिमडेगा

सरायकेला-खरसावां

पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम

इन जिलों में तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं। इसके साथ ही, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जिससे खासतौर पर किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जिन जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की संभावना इस प्रकार हो सकती है:

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज: अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 22°C तक रह सकता है।

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू : अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहने का अनुमान है।

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला : अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 24°C तक हो सकता है।

पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा : अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 24°C तक रहने का अनुमान है।

Related Articles

close