झारखंड में मौसम का कहर : तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी…रांची समेत कई जिलों में हाई अलर्ट

Weather havoc in Jharkhand: Warning of storm and hailstorm... High alert in many districts including Ranchi

रांची : झारखंड के लोगों के लिए मौसम से राहत देने वाली खबर सामने आई है। बीते कुछ दिनों से जारी गर्मी के दौर के बाद राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। गुरुवार शाम को हुई वर्षा के बाद अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे आम जनता को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने रांची में 9.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की है। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Jharkhand Rain Forecast : अगले 6 दिनों तक बारिश की संभावना

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 6 दिनों तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना है। राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सामान्यत: बादलों से घिरा रहेगा। अगले दिनों का मौसम इस प्रकार रहेगा…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुक्रवार : आसमान में बादल छाए रहेंगे, गरज और वर्षा की संभावना।

शनिवार : आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हल्की वर्षा हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

13 व 14 अप्रैल : सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, गरज या वर्षा संभव।

15 व 16 अप्रैल : आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ वर्षा की संभावना।

Jharkhand Weather Reason : मौसम परिवर्तन का कारण

उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। उत्तर-पूर्वी बिहार और उसके आसपास के क्षेत्रों में 3.1 से 5.8 किलोमीटर के बीच भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव देखा जा रहा है।

Jharkhand Water Crisis Relief : जल संकट से राहत की उम्मीद

राज्य के कुछ हिस्सों में जारी जल संकट के बीच यह बारिश राहत का संकेत दे रही है। भूमिगत जल स्तर में गिरावट के कारण कई क्षेत्रों में जल संकट गहराया हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। यदि वर्षा संतोषजनक मात्रा में होती है, तो इससे भूमिगत जलस्तर में सुधार की संभावना है। साथ ही जलाशयों के स्तर में भी वृद्धि की उम्मीद की जा रही है।

फल और फसलों के लिए अनुकूल मौसम

वर्तमान में हो रही हल्की वर्षा को आम की फसल के लिए अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बारिश से आम के टिकोले सूखने से बच जाएंगे और अच्छी पैदावार की संभावना बनेगी। इसके अलावा तरबूज की फसल के लिए भी यह मौसम अनुकूल बताया गया है।

Ranchi Nagar Nigam Monsoon Preparedness : नगर निगम ने शुरू की तैयारी

रांची नगर निगम ने आगामी बारिश को ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां पिछले वर्षों में जलजमाव और नालों से संबंधित समस्याएं अधिक सामने आई थीं। निगम की योजना के तहत…

  • खुले नालों को कवर किया जाएगा।
  • जलजमाव वाले क्षेत्रों की नालियों की सफाई की जा रही है।
  • अधिकारियों को विशेष रूप से उन स्थानों पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां कचरे के कारण जलजमाव की समस्या अधिक रहती है।

Related Articles

close