Weather Update : कुछ ही देर में रांची सहित कई जिलों में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

रांची : झारखंड (Jharkhand) में राजधानी रांची सहित आसपास के कई जिलों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश (Heavy Rain) का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रांची तथा आसपास के जिलों में मेघगर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। गौरतलब है कि रांची में बुधवार की देर शाम को भी हल्की बारिश हुई थी। बारिश की वजह से लोगों गर्मी से राहत मिली। गुरुवार को सुबह मौसम मिला-जुला रहा।

गिरिडीह, पलामू के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने गिरिडीह और पलामू जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि गिरिडीह और पलामू जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में वर्षा के साथ वज्रपात हो सकती है. इस दौरान मेघ भी गरजेंगे. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें. घर से बाहर जाना हो, तो मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बुधवार देर शाम हुई थी बारिश

वैसे तो मॉनसून ने पूरे राज्य को कवर कर रखा है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। सुबह-सुबह बादल नजर भी आते हैं तो दिन में धूप निकल आती है। बुधवार को भी राजधानी रांची में मौसम कुछ ऐसा ही था। लेकिन देर शाम होते-होते रांची के कई इलाकों में तेज तो कहीं सामान्य बारिश हुई। इस बारिश ने थोड़ी राहत दी। गुरुवार की सुबह मौसम में ठंडापन रहा। राजधानी रांची के आसमान में अधिकांम समय आसमान में बादल छाए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप भी नजर आ रही है।

13 दिनों में महज 168 मिमी बारिश

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक 1 जुलाई से अब तक झारखंड में 168 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि, सामान्य तौर पर इस अवधि में 296 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यह औसत से 43 फीसदी कम है। बताया जा रहा है कि पलामू और आसपास के 6 जिले कम वर्षा से ज्यादा प्रभावित हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close