Weather Update : झारखंड में 15 से हो सकता है मौसम में कुछ बदलाव, गरमी से अभी नहीं मिलेगी राहत , पढ़िये मौसम विभाग ने क्या कहा…

रांची। चक्रवाती तूफान मोचा का असर झारखंड में भी साफ दिखने लगा है। झारखंड में इसका आंशिक असर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने साफ कहा था कि इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवातीय तूफान मोचा आगे बढ़ रहा है। तूफान बांग्लादेश और म्यांमार की तट से टकराकर आगे बढ़ेगा। झारखंड के कुछ इलाकों में इसका आंशिक असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के बाद आसमान में आंशिक बादल उभर सकते हैं। लेकिन हल्के बादल होने के कारण 15, 16 और 17 मई को कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है लेकिन इससे पूरी तरह अभी राहत नहीं मिलेगी।मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बुधवार की शाम तक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि झारखंड में मोचा का आंशिक असर हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगले 3-4 दिनों तक थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कम से कम 1 सप्ताह तक बारिश की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो बादल की वजह से उमस की स्थिति भी कई जगहों पर बनेगी। हालांकि कुछ जगहों पर शाम ढलने के बाद ठंडी हवाएं महसूस हो सकती है। बावजूद गरमी से प्रदेश के लोगों को कोई राहत नहीं मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close