झारखंड में मौसम की चेतावनी : ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, बंगाल की खाड़ी में उठे तूफानी तांडव के संकेत

Weather warning in Jharkhand: Danger of heavy rain and thunderstorm amid orange alert, signs of stormy havoc in the Bay of Bengal

रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य भर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी के तहत आज सोमवार को झारखंड के लगभग सभी जिलों में तेज बारिश, वज्रपात, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण भारी नमी राज्य की ओर बढ़ रही है, जिससे पूरे प्रदेश में मौसमी गतिविधियों में तीव्रता देखी जा रही है।

बंगाल की खाड़ी से नमी के साथ आ रहा है साइक्लोनिक सिस्टम

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। इससे उत्पन्न नमी पूर्वी हवाओं के साथ झारखंड की ओर तेजी से बढ़ रही है। इसके प्रभाव से पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड में ऑरेंज अलर्ट घोषित

मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अंतर्गत 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान पेड़, बिजली के खंभे और अन्य संरचनाओं के गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

तापमान में भारी गिरावट की संभावना

राज्य में जारी गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। जहां बीते कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास था, वहीं आज यह गिरकर 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिलावार संभावित तापमान विवरण

राज्य के विभिन्न जिलों में संभावित अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस प्रकार हो सकता है:

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज : अधिकतम 34°C, न्यूनतम 23°C

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू : अधिकतम 35°C, न्यूनतम 23°C

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला : अधिकतम 34°C, न्यूनतम 22°C

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा : अधिकतम 35°C, न्यूनतम 24°C

बारिश और तूफान को लेकर सतर्कता बरतें

मौसम विभाग ने वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे तेज आंधी-तूफान के समय खुले में न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। बिजली गिरने की आशंका वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Related Articles

close