झारखंड में ये क्या हो रहा है… लड़की ने लड़की से रचा ली शादी, बोली, तू मेरी बीबी, मैं तेरा पति, पुलिस के पास पहुंचा मामला

What is happening in Jharkhand... A girl married another girl, said, you are my wife, I am your husband, the matter reached the police

Girl Love : झारखंड में भी आजकल पश्चिमी सभ्यता का खुमार चढ़ गया है। एक बार फिर परंपरा, संस्कृति और समाज को ठेंगा दिखाते हुए दो लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली। प्रेम का नाम देकर समाज की मट्टी पलित करने की ये कहानी पलामू ये आयी है। जहां दो लड़कियों एक-दूसरे प्रेम में रहने की दलील देकर शादी रचा ली।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक लड़की खुद को पति बता रही है जबकि दूसरी लड़की खुद को पत्नी। पूरा मामला पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 25 साल की लड़की को मोहल्ले की रहने वाली एक 21 वर्षीय लड़की के साथ दोस्ती हुई और फिर दोनों को कथित प्यार हो गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब प्यार हुआ, तो दोनों ने आपस में शादी रचाने का भी फैसला कर लिया। कहा जा रहा है कि फरवरी में ही दोनों ने रामगढ़ के एक मंदिर में शादी कर ली। काफी दिनों तक ये मामला छुपा रहा, लेकिन सोमवार को जब मामले की जानकारी लड़की के घरवालों को हुई, तो दोनों लड़कियों के परिजनों ने सर पकड़ लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक लड़की के परिजन जब लड़की को वापस लेने पहुंचे, तो दूसरी लड़की टाउन महिला थाना पहुंच गयी। पुलिस के सामने भी दोनों एक दूसरे से प्यार करने की दुहाई देने और शादी करने की बात कहने लगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया है। हालांकि इस पूरे मामले का अंत कैसे होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close